गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

0
118

फर्रुखाबाद: भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा की गंदगी को साफ़ करने का प्रयास किया गया| जिसके बाद गंगा घाट चमक गया|
नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा व आचार्य प्रदीप शुक्ला के द्वारा पांचाल घाट पर सफाई अभियान चलाया गया| स्वच्छता का संदेश लिए कार्यकर्ता पांचाल  घाट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घाटों की साफ सफाई की कूड़ा एकत्रित किया और कूड़े को घाट से बाहर फिंकवाया। इस मौके पर रवि मिश्रा ने घाट पर मौजूद स्नानाíथयों से गंगा को मैला न करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी में कपड़े धोना, साबुन से नहाना या फिर नहाते समय खाना सब मान्यता के विपरीत है। ऐसा करने से हम गंगा मां को मैला ही नहीं करते बल्कि उनका अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाएं। इस दौरान घाट दुकानदारों और स्नानार्थियों को स्वच्छ गंगा की शपथ दिलाई गई। दुकानदारों से अपील की गई कि वह भी स्वयं गंदगी न करें और स्नानर्थियों को भी जागरूक करें।
अजय दीक्षित, नवीन राजावत, अनुभव सारस्वत, मोनू ठाकुर, रानू पंडित, राहुल, अनूप रवि आदि लोग रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]