कारगिल शहीद के बेटे का यूपी क्रिकेट टीम में चयन

0
111

फर्रुखाबाद: सीमा पर कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान देकर देश की सेवा करने वाले शहीद के बेटे का यूपी क्रिकेट टीम में चयन होनें से जनपद को गर्व महसूस हो रहा है|
नगर के सेन्ट्रल जेल चौराहा निवासी मिलेट्री सिंह कारगिल युद्ध में दुश्मन की गोली अपने सीने पर खाकर शहीद हो गये थे| बीते सोमबार को हिमांचल प्रदेश में 26 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक होनें वाली टी-20 सीरीज के लिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन नें फर्रुखाबाद से शहीद मिलेट्री सिंह के बेटे सुशील कुमार का विकेट कीपर और तूफानी बल्लेबाज के रूप में हुआ हो गया है|
जिसका पत्र सुशील के घर पंहुचते ही परिवार को ख़ुशी का माहौल हो गया| सभी नें क्रिकेटर सुशील को मिठाई खिलाकर बधाई दी| सुशील नें बताया कि क्रिकेट के माध्यम से वह देश का नाम रोशन करेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]