दुग्ध वाहन की टक्कर से महिला ने दम तोड़ा, दो जख्मी

0
124

फर्रुखाबाद: बाइक पर सबार होकर जा रही महिला अचानक सड़क पर गिर गयी| जिससे निकल रहे दुग्ध वाहन नें उसे कुचल दिया| उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| दुर्घटना में बाइक सबार भी जख्मी हुए उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| पुलिस पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के इटावा बरेली हाई-वे पर मंगलवार लगभग सुबह 11 बजे ग्राम अर्जुन नगला के सामने एक बाइक पर सबार होकर विवेक नागर अपनी पत्नी 40 वर्षीय ममता निवासी चकईनगला जहानगंज के साथ विवेक का रिश्तेदार आजाद पुत्र शंभू निवासी सांडी हरदोई के था घर जा रहे थे|
उसी दौरान एक दुग्ध वाहन नें बाइक सबार ममता को कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसका पति विवेक व रिश्तेदार आजाद जख्मी हो गये| घटना की सूचना मिलने पर आईटीआई चौकी इंचार्ज रविन्द्र निषाद व डायल 112 मौके पर आ गये|  घायल विवेक नागर व आजाद को लोहिया भर्ती किया गया|
आईटीआई चौकी इंचार्ज ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]