पीटीओ मामले में उप परिवहन आयुक्त ने की डीएम से भेट

0
165

फर्रुखाबाद: सहायक सम्भागीय अधिकारी कार्यालय के यात्री कर अधिकारी वीके आनन्द की पिटाई के मामले में उप परिवहन आयुक्त देवेंद्र कुमार नें जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेट कर कार्यवाही की बात कही|
सोमबार को दोपहर बाद उप परिवहन आयुक्त देवेन्द्र कुमार, आरटीओ प्रशासन कानपुर संजय सिंह, आरटीओ प्रवर्तन राकेश सिंह, एआरटीओ कन्नौज संजय झा, एआरटीओ इटावा सौरभ कुमार आदि अफसर बेबर रोड स्थित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पंहुचे|
उप परिवहन आयुक्त ने पीटीओ वीके आनन्द और सीओ सिटी रामलखन सरोज के साथ कमरे में वार्ता की और घटना के बारे में जानकारी ली| पीटीओ ने उन्हें पूरी घटना से अवगत कराया| इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय का भी निरीक्षण किया|
इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी से भी घटना के सम्बन्ध में भेट की| उपपरिवहन आयुक्त नें जेएनआई को बताया कि  उन्होंने पीटीओ के साथ हुई घटना की जानकारी ली है| कार्यवाही के लिये जिलाधिकारी से भेट की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]