पाइप लाइन फटने से नाली में वह गया लाखों लीटर पानी

0
108

फर्रुखाबाद: एक तरफ कई मोहल्लों के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पालिकाकर्मियों की लापरवाही के चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लेकिन पालिका आँख मूंदे बैठी है|
नगर पालिका क्षेत्र के लाल दरवाजे पर नलकूप 7 स्थित है| जिससे गंगानगर, रेटगंज, ग्राटगंज, लाल दरवाजा, ठंडी सड़क आदि में पानी की सप्लाई होती है| जिसका सप्लाई पाइप बीते एक
महीने पूर्व फूट गया था| जब स्थानीय लोगों ने पालिका को सूचना दी| पालिका कर्मियों
नें खानापूर्ति करते हुए पाइप पर रबड़ बांध दी| जिससे थोडी राहत तो मिली लेकिन एक महीने से लगातार लाखो लीटर पानी नाली में जाकर बर्बाद हो गया| परिणाम स्वरूप टंकी से आपूर्ति शुरू होते ही पानी की बर्बादी शुरू हो जाती है|जिससे लोगों में रोष है|
ईओ नगर पालिका रश्मि भारती ने जेएनआई को बताया कि समस्या गंभीर है इसको जल्द दुरस्त कराया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]