फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) भागवत कथा विसर्जन में गंगा स्नान करने आये तीन युवक डूब गये| जिसमे से दो को सकुशल निकाल लिया गया| जबकि एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी| परिजन शव लेकर घर चले गये|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाजपुर गोवा में सामूहिक भागवत कथा का आयोजन हुआ था| कथा की समाप्ति पर गाँव के लोगों के साथ 22 वर्षीय रजत कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार, रिषभ पुत्र रामू, गणेश पुत्र शिव प्रसाद भी शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर गये थे|
उसी समय गंगा में नहाने के दौरान अचानक तीनो डूबने लगे| उसी दौरान चीखपुकार सुनकर रिषभ व गणेश को बचा लिया गया| जबकि रजत गंगा के गहरे पानी में डूब गया| रजत का शव लगभग आधा घंटे बाद परिजनों ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया| जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गये| रजत का बीते लगभग दो वर्ष पूर्व ही मोनी के साथ हुआ था| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अंकुश राघव ने बताया की घटना की उन्हें कोई जानकारी नही है|
कथा समाप्ति पर गंगाा नहाने आये तीन युवक गंगा में डूबे, एक की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


