साफ सुधरी छवि के साथ सेवानिवृत्त हो जाना गौरवशाली उपलब्धि

0
209

फर्रुखाबाद: जिला सूचना अधिकारी कमला चरन राजपूत के सेवानिवृत होने के बाद उनका भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में पत्रकार रहे|
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मोनिका रानी पंहुची| उन्होंने श्री राजपूत के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने परिवार केसाथ दायित्वों का निर्वाह करेगें और कहा कि साफ सुधरी छवि के साथ सेवानिवृत्त हो जाना वर्तमान समय में सबसे बड़ी गौरवशाली उपलब्धि होती है। श्री राजपूत का कार्यकाल उपलब्धियो भरा रहा| मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि व्यक्ति का कार्य ही उसे सम्मान दिलाता है। ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा ही सरकारी सेवा में व्यक्ति की पहचान होती है। अपर जिलाधिकारी ने श्री राजपूत की कार्यप्रणाली की जमकर प्रंशसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान ने की| एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह कुशवाहा ने डीएम  को बुके भेंट कर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला सूचना अधिकारी कमलाचरण को भी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

[adrotate banner="3"]

इस दौरान जिलाध्यक्ष इंदु अवस्थी,शरद कटियार,सूर्या वाजेपयी,विकास दुबे,दिलीप कश्यप,रविन्द्र भदौरिया,विनय सक्सेना,अरविन्द शर्मा् ,रिषी सेंगर आदि रहे|

[adrotate banner="2"]