संगठन को मजबूत करने पर दिया बल

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वंशजों के द्वारा आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया गया|
नगर के साहबगंज चौराहे पर शहीद क्रन्तिकारी प0 रामनारायन आजाद के घर पर स्वतन्त्रता  संग्राम सेनानी आश्रित परिवारों की बुलाई गयी बैठक में तकरीबन एक दर्जन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी वंशज एकत्रित हुए| उन्होंने अपने-अपने विचार रखे| साथी ही वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई|बॉबी दुबे ने कहा की जनता शतप्रतिशत मतदान करने के लिए तैयार रहे| लोकतन्त्र के महापर्व पर सभी को वोट रूपी आहुति देनी है| जिससे आने वाली नई सरकार नई दिशा में काम करे|
इस दौरान जिलाध्यक्ष रितेश शुक्ला,राहुल शुक्ला,राकेश सारस्वत,गौरव धवन,विधान चन्द्र गुप्ता,प्रशांत दीक्षित आदि रहे|