सपा-बसपा की सरकारों में हुए सर्वाधिक महिला उत्पीडन:बीजेपी

0
247

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव के लिए नब्ज टटोलने पंहुची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह ने कहा कि बसपा-सपा की सरकारों में महिलाओं का जमकर उत्पीडन किया गया|इनकी सरकारों में महिलायें सडकों पर सुरक्षित महसूस नही करती थी|
पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के विजय संकल्प महिला मोर्चा सम्मेलन महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती महिला होने के बाद भी अपनी सरकार में भी महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकी। उनकी सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न किया गया सबसे ज्यादा अत्याचार सपा और बसपा के शासन में महिलाओं पर किए गये|
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा व कांग्रेस की सरकारों नें महिलाओं को भ्रमित करने का कार्य किया| भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत,क्षेत्रीय प्रभारी व क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी,मिथिलेश अग्रवाल, भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी श्री मुकेश राजपूत,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक,लोकसभा संयोजक दिनेश कटियार आदि ने विचार व्यक्त किये|
ममता सक्सेना, सरिता शाक्य जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता, पूर्व शमशाबाद चेयरमैन विजय गुप्ता, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी मदीना बेगम,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]