छात्रा ने धर्म परिवर्तन करा शिक्षक के साथ किया कथित निकाह,चार गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:गायब मुस्लिम छात्रा ने अपने प्रेमी शिक्षक का पहले धर्मपरिवर्तन कराया उसके बाद उससे निकाह कर लिया| दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे| पुलिस ने छात्रा उसके कथित पति और काजी को गिरफ्तार कर लिया| एसपी ने सभी आरोपियों को रामगंगा पुल पर ले जाकर भी जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले खैराती खां निवासी एक छात्रा गायब हो गयी थी| पुलिस जिसकी तलाश कर रही थी| पुलिस ने छात्रा के प्रेमी लोकेश पुत्र आदित्य सिंह,छात्र अंकित पुत्र रमेश चंद्र,कथित काजी मो० मुदस्सिर को पुलिस ने छात्रा सहित दबोच लिया| पुलिस ने जो खुलासा किया उससे तो यही साफ हो गया कि छात्रा ने अपने प्रेमी व दोस्त के साथ मिलकर ही अपनी फर्जी आत्महत्या की पटकथा लिखी थी| पहले मुस्लिम छात्रा ने अपने हिन्दू प्रेमी लोकेश का धर्मपरिवर्तन कराया| उसके बाद उसे नया मुस्लिम नाम मो० सफर खां दिया| इसके बाद उसने काजी मो० मुदस्सिर से निकाह कराया| दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे|
पुलिस ने छात्रा व उसके कथित पति,काजी व दोस्त सहित चार को गिरफ्तार कर लिया| इसके बाद एसपी ने थाना अल्लागंज की सीमा में रामगंगा नदी के पुल पर जाकर आरोपियों से पूरे मामले को समझा की किस तरह उन्होंने फर्जी घटना को बनाया|
दो वर्ष पूर्व हो चुका है लोकेश उर्फ़ सफर का विवाह
बीते दो वर्ष पूर्व ही छात्रा के प्रेमी लोकेश उर्फ़ सफर का विवाह मिर्जापुर निवासी अंचल के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के साथ किया था|अंचल की भी लोकेश से बन नही रही थी| जिसके बाद लोकेश ने अपनी नई प्रेमिका के साथ घटना की पटकथा लिखी|
एसपी संतोष मिश्रा ने जेएनआई को बताया कि पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है| चार को गिरफ्तार किया गया है| जाँच की जा रही है|