जेल ठेकेदार द्वारा भूमि पर कब्जा करने का आरोप

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल ठेकदार के द्वारा ग्रामीणों की भूमि पर जबरन कब्जा किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी| उन्होंने जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है|
विकास खंड बढ़पुर के ग्राम निनौआ के निवासी लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच शिकायत की| जिसमे कहा कि वह लगभग 50 वर्षों से काबिज है| जिस जगह पर शौचालय आदि भी बने है| इसके बाद भी सेन्ट्रल जेल के ठेकेदार के द्वारा उनकी भूमि पर गोदाम बनाने का प्रयास हो रहा है| जिससे ग्रामीणों में दहशत है| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जाँच कराकर कार्यवाही का भरोसा दिया है|
इस दौरान सवित्री,किरन सक्सेना,शशि, मालती,लज्जावती,रामदुलारी,सुभाष सक्सेना,सरोज,हंसमुखी आदि रही|