सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण पर आतिशबाजी चला मिठाई वितरण

0
110

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गरीब सामान्य वर्ग को 10% का आरक्षण देने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए| इसके बाद उन्होंने आतिशबाजी चलाकर मिठाई वितरण किया|
जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा केंद्र सरकार ने पिछले कई वर्षों से लंबित मांग को स्वीकृति प्रदान करते हुए सवर्ण समाज को 10% का आरक्षण देने का कार्य किया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सब के विकास के नारे को साकार करते हुए सवर्ण समाज का विशेष ध्यान रखा है| पिछली सरकारों ने सवर्णों का वोट तो लिया लेकिन उनके समाज के लिए कोई भी ऐसा काम नहीं किया जो याद किया जाये|
जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री हर वर्ग के लिए सरकार की योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं उनकी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है| पिछली कांग्रेस की सरकारों ने इस लंबित बिल को कभी भी पास नहीं होने दिया मोदी ने इस बिल को कैबिनेट से पास कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है| नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार हमेशा से हर वर्ग के लिए कार्य करती आई है सपा और बसपा ने समाज को तोड़ने का कार्य किया समाज को तोड़कर सत्ता प्राप्त करने के बाद लोकतंत्र में लूट तंत्र स्थापित किया|
जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,शिवांग रस्तोगी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पियूष त्रिपाठी,अनुराग दुबे,सरल त्रिवेदी,रामकिशोर सैनी नगर मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय,रोहित शाक्य,आदित्य मिश्रा,राजू गुप्ता,नितीश दुबे आदि लोग मौजूद रहे
फतेहगढ़ मंडल में मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में भोलेपुर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुटाकर व मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया। इस दौरान बढ़पुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे,रानू दीक्षित,गौरव कटियार,अरविन्द भदौरिया,रोहित कटियार,अमन गुप्ता,शरद शुक्ला,दिनेश मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]