शिवसेना जिला प्रमुख व भाईयों पर जिलाबदर की कार्यवाही

0
143

फर्रुखाबाद:अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) के आदेश पर शिवसेना जिला प्रमुख व उनके भाईयों सहित चार पर कार्यवाही की गयी है| सभी को तीन महीने के लिए जिला बदर किया गया है|
पुलिस अधीक्षक फ़तेहगढ़ की आख्या 9 सितम्बर 2017 के आधार शिव सेना के जिला प्रमुख आनन्द विक्रम सिंह उर्फ़ बिट्टू परमार उनके भाई शिवेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ बंटी परमार,पुष्पेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ़ टीटू पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी कुम्हरौर अमृतपुर के खिलाफ अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक)भानु प्रताप यादव ने गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही के साथ ही साथ तीन महीने के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गयी है|
शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा था कि गाँव में पार्टीबंदी के चलते उनके ऊपर फर्जी मुकदमे कुछ लोगों ने लगा दिये थे| जिसके आधार पर कार्यवाही की गयी| जिला प्रमुख ने जेएनआई को बताया कि यह सब कार्यवाही सत्ताधारी बीजेपी के द्वारा करायी गयी है| बीजेपी नही चाहती की शिवसेना जनपद में अपना कद बड़ा करे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]