कार न देने पर विवाहिता को फांसी पर लटकाया

0
138

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) दहेज में कार की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को फांसी पर लटकाने का आरोप लगा है| मायके वालो की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
जनपद मैनपुरी के बेबर नगला कंज निवासी आनन्द कुमार पुत्र राम प्रकाश सिंह ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन अनुपमा कुमारी का विवाह बीते 21 अप्रैल 2015 को कोतवाली मोहम्मदाबाद के बैराम नगर निवासी हेमंत कुमार पुत्र वासुदेव यादव के साथ किया था| लेकिन विवाह के बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे| आरोपी दहेज में बुलेरो कार की मांग कर रहे थे|

[adrotate banner="3"]

आनन्द के अनुसार उसने अभी बीते 25 नवम्बर 2017 को ही अपनी बहन की विदा की थी| लेकिन उसके बाद भी आरोपी कृष्णा देवी पत्नी मौरम सिंह, मौरम सिंह पुत्र अबधेश सिंह,हिमांशु पुत्र मौरम सिंह, बासुदेव पुत्र अवधेश सिंह ने उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी|

प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि पुलिस जब मौके पर गयी तो शव जमीन में रखा था| इस लिये यह पता नही चल पाया की फांसी लगायी कैसे| ससुराल वाले मौके से फरार हो गये| आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|

[adrotate banner="2"]