साहबगंज व्यापार मंडल का गठन

0
111

फर्रुखाबाद: व्यापार मंडल मिश्रा ने गुरुवार को साहबगंज व्यापार मंडल का गठन किया| सभी को संगठन मजबूत करने के निर्देश दिये गये है|

[adrotate banner="3"]

साहबगंज चौराहा स्थित आजाद भवन के निकट एक कारखाने में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल के साहबगंज चौराहा व्यापार मंडल का गठन हुआ| जिसमे राजू भारद्वाज को अध्यक्ष व रवि चौहान को महामंत्री बनाया गया| सभी को व्यापार व व्यापरियों के हित के लिये संघर्ष करने की सलाह दी गयी| मुख्य अतिथि के रूप में अमर शहीद क्राँतिकारी प० रामनारायण आजाद जी के पौत्र बाबी दुबे,संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी, सरल दुबे,बीजेपी नेता प्रभात मिश्रा,नगर अध्यक्ष इकलाख खान आदि ने विचार व्यक्त किये| युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव,अमित राठौर, रीतेश शुक्ला मानवाधिकार जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, अंकुर श्रीवास्तव रहे|

[adrotate banner="2"]