नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा

0
132

फर्रुखाबाद: मंगलवार सुबह भर्ती हुई प्रसूता के प्रसव के कुछ मिनट बाद ही नवजात की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल पर गम्भीर आरोप लगाये| मौके अपर पुलिस पंहुची| पुलिस को तहरीर दी गयी| शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के छत्ता दलपत राय निवासी विवेक शुक्ला की पत्नी कीर्ति के प्रसब पीड़ा के बाद आवास विकास के डॉ० अनीता रंजन अस्पताल में सुबह पांच बजे भर्ती किया| विवेक ने बताया कि उसको दोपहर 11 बजे नवजात पुत्र को जन्म दिया| लेकिन लगभग 10 मिनट में ही दम तोड़ दिया| यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया| परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि बिना डाक्टर के ही प्रसब कराया गया| जिसके बाद उसकी मौत हो गयी| हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ शरद चन्द्र शर्मा व कोतवाल अनूप निगम मौके पर आ गये| परिजनों ने पुलिस को अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी| सीओ शरद चन्द्र शर्मा ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
कबरेज के दौरान मीडिया कर्मी से मारपीट
नवजात शिशु की मौत की सूचना पर हुये बबाल की खबर पर कबरेज करने गये एक टीवी चैनल के पत्रकार के साथ अस्पताल कर्मियों ने अभद्रता और मारपीट कर दी| उसका कैमरा भी तोड़ दिया गया| जिसके बाद मीडिया कर्मी आक्रोशित हो गये| बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी मौके पर एकत्रित हो गये | जिसके बाद पीड़ित मीडिया कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया| पत्रकार पर हमले से सभी मीडिया कर्मियों में रोष है| घटना के बाद मामला एसपी, डीएम व आईजी व डीआईजी तक के संज्ञान में पंहुच गया है|

[adrotate banner="2"]