बटवारे के विवाद में लाठी डंडे चले, चार जख्मी

0
227

फर्रुखाबाद:( कमालगंज) जमीन बटवारे के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले| जिसमे चार लोग जख्मी भी हो गये | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कर ली|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम मितपुरा निवासी जगवीर ने परिवार के ही सुभाष, शीशपाल, प्रमोद व शिवम के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई कि उनका पुत्र सुमित खेत से घास लेकर लौट रहा था। बटवारे की रंजिश को लेकर आरोपी गालियां देने लगे। पुत्र के विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने गए दूसरे पुत्र रोहित को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

वही दूसरे पक्ष से शिशुपाल ने जगवीर, सुमित, बबलू व राजेंद्र के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई कि उनका भाई दीपू घर के दरवाजे पर बैठा था। आरोपी आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर एक राय होकर लाठी डंडों से पीटकर उसे व उसके भाई को घायल कर दिया।

[adrotate banner="2"]