ट्रेन यात्री लूट की विवेचना जीआरपी मैनपुरी के हवाले

0
163

फर्रुखाबाद: बीते दिन शिकोहाबाद-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में आ रही सबारीयों के साथ मारपीट और लूट की घटना के बाद रेलवे प्र्शास्सं के होश उड़ गये| जीआरपी फर्रुखाबाद में आधा दर्जन अज्ञात अरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

[adrotate banner="3"]

मारपीट में जख्मी शाकिर निवासी गढ़ी नूर खां कायमगंज ने जीआरपी फर्रुखाबाद को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा है कि बीते दिन शाम को भोगांव रेलवे स्टेशन से वह परिवार के साथ बैठा| गाड़ी अभी कुछ दूर ही चली थी कि ट्रेन में बैठे एक युवक ने उसके पुत्र फैजान का मोबाइल छीना जब विरोध किया तो मारपीट कर साथ चल रही परिवार की महिलाओ के साथ मारपीट करने लगे|

हमलावरो ने लाठी-डंडो से मारपीट की| जिससे सभी जख्मी हो गये| शाकिर ने कहा है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी आशिया बेगम से सोने की झुमकी व 4500 रूपये , पुत्र फैजान का मोबाइल व पुत्री अर्शीवानो की चेन, बहन मैनाज की झुमकी, दूसरी बहन का गले का हार, व भाई आरिफ का मोबाइल व 5000 हजार रूपये व मोबाइल, बहनोई शाहिद की अंगूठी व पर्स के साथ 7000 हजार रूपये लूट लिये और नीव करोरी स्टेशन के पास उतर कर भाग गये|

जीआरपी थाना पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया| जीआरपी फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया की विवेचना मैनपुरी जीआरपी करेगी|

[adrotate banner="2"]