बीएलओ डियूटी लापरवाही में 11 निलंबित

0
129

फर्रुखाबाद: मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत बीएलओ डियूटी में लापरवाही करने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व अध्यापकों सहित 11 लोगो के खिलाफ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेश पर निलंबन की कार्यवाही की गयी है|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी काफी दिनों ने बीएलओ डियूटी में रूचि न दिखाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियो पर अपनी नजर टेढ़ी किये हुये थे| बीते एक दिन पूर्व ही जिलाधिकारी ने बीएलओ की एक बैठक भी ली थी| उसमे भी कई गायब थे| जिसके बाद बुधवार को जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी हरीश चन्द्र वाथम, कपिलदेव, रमेश चन्द्र, सुरेश चन्द्र पाल, ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कटियार, निरंजन त्रिवेदी को निलंबित किया गया है|

वही अध्यापक मो० शालिम, असलम मिर्जा, मो० जुबैर, पवन गर्ग व सत्यवीर पर भी निलंबन की गाज गिरी है|

[adrotate banner="2"]