नशीली मिठाई खिलाकर घर में चोरी

0
162

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी सुधीर पुत्र मनोहर सिंह के घर बीती रात नशीला पदार्थ खिलाफ लाखो की चोरी को अंजाम दिया गया| सुधीर ने अपने ससुराल पक्ष के एक युवक पर नशीली मिठाई खिलाकर चोरी करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

सुधीर ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी गाँव के के युवक से विवाद के चलते वह अपने परिवार के साथ शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गदनापुर स्थित अपनी ससुराल में रहने लगा| जंहा उसके ससुर के छोटे भाई के रिश्तेदार युवक सोनू के साथ उसका समपर्क ही गया| कुछ दिन पूर्व सुधीर अपने घर लौट आया|शाम को उसने खाना खाने के बाद सभी को मिठाई खिला दी| जिससे सभी बेहोश हो गये| आरोपी सोनू ने जेवरात के साथ ही साथ 81 हजार रूपये भी चोरी कर लिये और फरार हो गये| घटना के बाद होश में आने पर सुधीर ने पुलिस को घटना से अवगत कराया| पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]