घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0
121

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद): थाना क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक निवासी 35 वर्षीय गिरीश ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या आकर ली| घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। पुलिस ने भी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है|

[adrotate banner="3"]

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरीश परिवारी विवाद से परेशान था| गुरुवार को उसने अपने घर में पड़ी झोपड़ी में अंगोछे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार हुते एक निजी नर्सिंग होम में ले गये| जंहा उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया| परिजन उसका शव लेकर वापस चले गये| घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है | परिजनों के अनुसार जिस समय गिरीश फांसी पर झूला उस समय उसके पिता जगरूप सुबह ही खेत पर गंगापार चले गए थे। अन्य परिजन घरेलू काम कर रहे थे।

पुलिस ने घटना की जानकारी होने से ही मना कर दिया |

[adrotate banner="2"]