पूर्व प्रधान को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

0
155

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर की पूर्व प्रधान पूनम देवी पत्नी अबधेश सिंह को बंधकर बनाकर उनके व पूर्व प्रधान के जेठ के घर बदमाशों ने लाखों की लूट को अंजाम दिया। बदमाश पूर्व प्रधान के जेठ की डबल बैरल बंदूक व 12 कारतूस भी ले गये। मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

[adrotate banner="3"]

बीती रात तकरीबन 2 बजे पूर्व प्रधान पूनम देवी के घर आधा दर्जन बदमाश घुस गये। पूर्व प्रधान को बंधक बना लिया। छत पर सो रहे उनके पुत्र व पुत्रवधू को कमरे के अंदर ही बंद कर दिया। पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी देकर अलमारी में रखे जेबरात सोने की चेन, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, 3500 रुपये नगद लूट लिये। बदमाशों ने पूर्व प्रधान के जेठ विजय बहादुर सिंह की डबल बैरल 12 बोर बंदूक व घर के कपड़े लूट लिये। पूर्व प्रधान ने बदमाशों से शौचालय जाने का बहाना बनाया और शौचालय के जंगले से अपने पति को आवाज दी। शोर शराबा सुनकर पूर्व प्रधान के पति अबधेश सिंह व अन्य पड़ोसी जाग गये। जिससे बदमाश मौके से लूटपाट कर तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। घटना की सूचना रात में ही डायल 100 को दी गयी। सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ अमृतपुर देवेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

लेकिन कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा। घटना के सम्बंध में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना के सम्बंध में तहरीर भी दी गयी। थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया की मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|

[adrotate banner="2"]