ट्रांसपोर्ट पर मारपीट, तोड़फोड़

0
149

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित न्यू बालाजी ट्रांसपोर्ट पर तोड़फोड़ की गयी। इसके साथ ही साथ मारपीट की घटना भी हुई। जिससे दोनो पक्षों के लोग भी घायल हुए।

[adrotate banner="3"]

बजरिया निहालचन्द्र निवासी कौशलेन्द्र पुत्र ऊधम सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि ठंडी सड़क पर न्यू बाला जी ट्रांसपोर्ट है। सुबह ट्रांसपोर्ट पर उनका भाई साजन सिंह बैठा था। साथ में ही रजनीश व महेन्द्र भी बैठे थे। उसी समय ईरानी कालौनी मेहंदीबाग निवासी इमरान, वसीम, लल्ला व असलम लाठी डन्डों से लैश होकर ट्रांसपोर्ट में घुस गये और गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे कौशलेन्द्र, उसके भाई साजन सिंह, रजनीश व महेन्द्र के चोटें आयी।

वहीं दूसरे पक्ष से हबीब निवासी मेहंदी बाग ने कोतवाली में तहरीर दी और दूसरे पक्ष पर पुरानी रंजिश के चलते लाठी डन्डों से मारपीट करने का आरोप लगाया। शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]