दो घरों में घुसकर लाखों की चोरी

0
104

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम चंपतपुर में दो घरों में घुसकर चोरों ने लाखों के जेबर व नगदी साफ कर दिये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

गांव के राजेश सिंह का मकान उनके भाई के बिलकुल करीब में है। चोर उसके भाई के घर में घुसकर राकेश के घर के अंदर आ गये। घर में रखी पांच हजार की नगदी, चेन, दो जोड़ी झाले, चार अंगूठी, एक जोड़ी तोड़िया, एक लैपटाप, एक मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया। चोर फरार हो गये। इसके साथ ही साथ चोरों ने गांव के ही चन्द्रभान पुत्र श्रीराम के घर को भी निशाना बनाया। चोरों ने 78 हजार नगदी, एक सोने की चेन, दो कुन्डल, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी तोड़िया, एक मंगलसूत्र आदि सामान चोरी कर ले गये। मामले की सूचना होने पर जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी |

[adrotate banner="2"]