घायल युवक की मौत, आरोपी तमंचा लेकर थाने पंहुचा

0
129

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला डाल निवासी 18 वर्षीय युवक सुन्दरलाल पुत्र राजपाल जाटव को दिन दहाड़े सिर में गोली मारकर 17 अप्रैल को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसकी तीन दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गयी| वही घटना में आरोपी ने गुरुवार को थाने पंहुचकर आत्मसमर्पण कर दिया|
घटना के समय सुन्दरलाल साइकिल से तहसील के निकट अपनी बुखार की दवाई एक निजी चिकित्सक के पास लेने गया था। जहां से दवा लेकर साइकिल से वापस जा रहा था। तभी टाउनहाल के निकट एक परचून की दुकान पर सुन्दरलाल दाल खरीदने लगा था। उसी समय आरोपी ने सिर के पास से तमंचा रखकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुन्दर लाल को लोहिया अस्पताल के बाद सैफई रिफर कर दिया गया| गुरुवार को सुबह घायल की मौत हो गयी|

[adrotate banner="3"]

वही पुलिस का दबाब पड़ने पर आरोपी किशनपाल पुत्र रामदास जाटव खुद 315 बोर का तमंचा लेकर थाने पंहुच गया| पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया| उसका तमंचा भी कब्जे में ले लिया है|

एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
20 फरवरी को हुई अमर सिंह यादव हत्या कांड में आरोपी थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी रंजीत उर्फ़ मंजीत भी गुरुवार को थाने पंहुचा और आत्मसमर्पण कर दिया| इस मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपी संजीब यादव और कौशलेन्द्र सिंह को जेल बेज चुकी है|

[adrotate banner="2"]