बीजेपी नेता के पिता सहित तीन की मार्ग दुर्घटना में मौत

0
144

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/जलालाबाद) कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के भूसामंडी निवासी बीजेपी नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय सोमबशी के पिता सहित तीन की बीती रात मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी| पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है| परिवार में कोहराम है|

[adrotate banner="3"]

बीजेपी नेता के भाई विनय कुमार सिंह ने शाहजंहापुर के मदनापुर थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है की उसके पिता राजपाल सोमबंशी के साथ कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के बेबर रोड निवासी दिनेश दुबे पुत्र महेश दुबे व स्कर्पियो चालक गौरव सक्सेना पुत्र मनोज सक्सेना निवासी मोहल्ला जाफरी फतेहगढ़ बरेली से फर्रुखाबाद आ रहे थे| जब वह मदनापुर की पुलिया के निकट से गुजरे तो मदनापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कर्पियो के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसमे बैठे तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी|

एक साथ तीन लोगो की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| ट्रक चालक मौके से फरार हो गया|

[adrotate banner="2"]