जाम की झाम से कराह उठे मरीज, रेंगते रहे वाहन

0
140

फर्रुखाबाद: तमाम प्रयास के बाद भी नगर में जाम की झाम से आम जन को निजात नहीं मिल रही है। नगर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। शुक्रवार को जाम के चलते नगर वासी कराह उठे। लेकिन जाम की झाम को लेकर अभी पुलिस का रुख कोई खास नजर नही आ रहा है|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को सुबह तकरीबन 11 बजे लोग जब पैदल या किसी वाहन से अपने घरो से निकले तो उनके साथ वही हुआ जिसका उन्हें डर था| शहर के आवास विकास से लेकर बढ़पुर तक जाम में सैकड़ो टैम्पो, रोड बेज बसे, एम्बुलेश, नौकरी पेशा लोग फंस गये|

घंटो पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती थी| तेज धुप के कारण कुछ गम्भीर मरीज भी फंसे रहे| एम्बुलेस से तो ठीक लेकिन जो मरीज ठेली पर जा रहे थे उनको कई घंटो तक लगातार धूप में फंस कर तडपते रहे| जिससे लोगो में आक्रोश देखने को मिला| एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया की जाम निपटने के लिये लगातार प्रयास जारी है|

[adrotate banner="2"]