किसान के घर नकब लगाकर लाखों के जेबरात व नगदी चोरी

0
130

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम कटारन नगला निवासी वीरेश वर्मा के घर बीती रात चोरों ने नकब लगाकर लाखों के जेबरात व नगदी साफ कर दी। घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

बीती रात वीरेश अपने पुत्र सुशील वर्मा व अन्य परिजनों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। तभी चोरों ने मकान के पीछे दीवार में नकब लगा दिया और घर के अंदर दाखिल हो गये। चोरों ने बीरेश के घर से 20 हजार की नगदी, सोने की चेन, कुन्डल, पायल, मांग टीका सहित अन्य जेबरात वर्तन, कपड़े, साफ कर दिये और रफूचक्कर हो गये। सुबह पड़ोस की महिला ने वीरेश को नकब लगे होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रजनेश चैहान के साथ ही साथ फारेंसिक टीम व डाॅग स्काट मौके पर पहुंची। लेकिन कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा। घटना के सम्बंध में पीड़ित वीरेश वर्मा ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष रजनेश चैहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]