गैस सिलेण्डर फटने से खोखे में रखा हजारों का सामान जला

0
121

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ठीक सामने रखे खोखे में अचानक आग लगने से उसमें रखा सिलेण्डर फट गया। जिससे खोखा सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

[adrotate banner="3"]

क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी राशिद खां का थाने के सामने चाय इत्यादि का खोखा रखा है। बीती रात राशिद खोखा बंद करके घर चले गये। तभी अचानक खोखे में आग लग गयी। आग लगने से उसमें रखा सिलेण्डर भी फट गया। जिससे खोखा व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को किसी तरह बुझाकर शांत किया। दुकानदार ने खोखा किसी षडयंत्र के तहत जलाये जाने का आरोप भी लगाया। खोखा जलने से विद्युति आपूर्ति भी बाधित रही।

[adrotate banner="2"]