डिस संचालक को गायब करने में प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज

0
120

इ फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लापता डिस संचालक मुकेश शर्मा का अपहरण करने के मामले में प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

[adrotate banner="3"]

रामजानकी पत्नी ओमप्रकाश शर्मा ने डेन अम्बे के प्रबंधक सतीश द्विवेदी, उनके साथी बीके निवासी जोगराज डिस आपरेटर, दुर्गेश मिश्रा बाबू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकेश की मां रामजानकी ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि गायब होने से पहले मेरे पुत्र मुकेश का डेन अम्बे के प्रबंधक सतीश द्विवेदी से विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान सतीश ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी थी।

रामजानकी ने सतीश पर ही पुत्र का अपहरण कर लिये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस 28 फरवरी को मुकेश शर्मा की गुमशुदगी दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने मामले की जांच नये सिरे से शुरू कर दी है। शहर कोतवाल डीके सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]