युवती की हत्या में तीन गिरफ्तार

0
204

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी युवती सुमनलता की हत्या करने के मामले में थाना पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

29 दिसम्बर को सुमनलता उर्फ रेवती की नृशंस हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने हत्या व बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके चलते कोतवाल मोहम्मदाबाद प्रमोद कुमार शुक्ला व स्वाट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी सनोज उर्फ चैकन्ना पुत्र रामनिवास यादव, अलवेल पुत्र कामता सिंह, अकबर पुत्र हरद्वारी लाल निवासीगण बलीपुर नबावगंज ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन सुबह लगभग 8 बजे वह लोग बाहरी छोर पर पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। आरोपियों ने बताया कि तभी रेवती गांव के बाहर अपने खेत की ओर जा रही थी। तीनो ने बदनीयती से अचानक योजना बनाकर बलात्कार करने के उद्ेश्य से उसके पीछे सरसों के खेत में चले गये और उसे जबरन पकड़ लिया। युवती चिल्लायी तो उसके मुंह में दुपट्टा बांध कर बलात्कार किया और पुलिस की झंझट से बचने के लिए पास के ही स्कूल में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और स्कूल के बाहर तालाब में आलू की बेल में शव छिपा दिया।

पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

[adrotate banner="2"]