पानी के चक्कर में मारपीट व पथराव

0
197

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी दो पक्षों में पानी भरने को लेकर जमकर मारपीट व पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

गांव के ही गुड्डू पुत्र रामदीन व चिंटू, सहदेव पुत्रगण मलिखान के बीच पानी भरने को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर बात मारपीट पर आ गयी। देखते ही देखते दोनो पक्षों से परिजन एकत्रित हो गये। मारपीट के साथ ही साथ पथराव भी किया गया। ग्राम प्रधान विनय दीक्षित ने फोन पर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और गुड्डू को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]