पिकअप की टक्कर से छात्रा की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

0
166

फर्रुखाबाद: (मेरापुर) थाना क्षेत्र के भूड़नगरिया निवासी शिवकुमार उर्फ पप्पू यादव की पांच वर्षीय पुत्री दीक्षा की पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों ने घटना स्थल पर ही शव रखकर जाम लगा दिया।

[adrotate banner="3"]

दीक्षा पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के गांव राजेन्द्र नगर स्थित आर एस पब्लिक इंटर कालेज में कक्षा 2 की छात्रा थी। शुक्रवार को सुबह तकरीबन 10 बजे दीक्षा को स्कूल के निकट सराय की तरफ से आयी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे मासूम दीक्षा की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गयी। घटना की सूचना होते ही परिजन मौके पर पहुंच गये। चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। आक्रोषित परिजनों ने ट्रैक्टर आदि लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुशील पटेल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही साथ पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने परिजनों को समझाया। मासूम पुत्री दीक्षा की मौत पर उसकी मां गुड्डी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बाद में पिता शिवकुमार ने पुलिस को तहरीर दी|

[adrotate banner="2"]