पांच सगे भाइयों सहित 7 घरो की गृहस्थी राख

0
126

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम तौफीक की मढैयां में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग की चपेट में आने से पांच सगे भाइयों सहित 7 घरो की गृहस्थी खाक का ढेर बन गयी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

बुधवार को दोपहर बलबीर, वैजनाथ, सुखदेव, विवके, महेश पुत्रगण बृजलाल के साथ ही साथ खुशीराम व विश्राम पुत्र भारत की झोपड़ियों को आग ने जलाकर राख कर दिया। कई मवेशी भी जलकर मर गये। घर में रखे गेहूं, चावल व अन्य सामान भी जलकर राख हो गये। मौके पर ग्रामीण दौड़े और बाल्टियों से आग बुझाना शुरू कर दिया। आग लगभग बुझ जाने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार शेख आलम, थानाध्यक्ष पीतम सिंह, दरोगा रामबाबू आदि ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और तहसीलदार ने क्षति का आंकलन किया।

[adrotate banner="2"]