धार्मिक स्थल तोड़ने के मामले में भाजयुमो ने एसपी से की भेंट

0
136

फर्रुखाबाद: भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव प्रांशुदत्त द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को एसपी सुभाषचन्द्र बघेल से मुलाकात की। भाजयुमो ने आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही करने की मांग की| एसपी ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है|

[adrotate banner="3"]

बीते दिन कोतवाली फतेहगढ़ के सीओ सिटी कार्यालय के निकट एक धार्मिक स्थल का दरबाजा एक सनकी द्वारा तोड़ दिया गया था। इस सम्बंध में स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर ही अधिकारियों को कार्यवाही के लिए ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर मंगलवार को भाजयुमो के नेताओं ने पुलिस कप्तान का दरबाजा खटखटाया और उनसे धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्यवाही करने की मांग की।

इस दौरान रानू दीक्षित, अमन दीक्षित, अमन गुप्ता, चन्दन सक्सेना, दिनेश मिश्रा, रजत कटियार, शशांक शेखर, पवन मिश्रा, सत्यम राजपूत आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]