मजदूर के घर आग से गृहस्थी व नगदी जली

0
139

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के कस्बा राजेपुर निवासी मनोज पुत्र श्यामवीर के घर रविवार तड़के अचानक आग लग गयी। जिससे उसकी गृहस्थी के साथ ही साथ घर में रखी नगदी भी जलकर राख हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मनोज अपनी पत्नी रामरानी व बच्चों के साथ घर में सो रहा था। तभी अचानक अज्ञात परिस्थितियों से उसके घर में आग लगी। जिसमें रजाई, गद्दा, चारपाई व उसके परिजनों के कपड़े, अनाज, सूटकेश व उसमें रखा सामान तो जला ही साथ ही साथ करीब पांच हजार रुपये की नगदी भी जल गयी। शोर साराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। उन्होंने अथक प्रयास के बाद आग बुझाई। पीड़ित ने बताया कि दमकल को सूचना दी गयी। लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची।

[adrotate banner="2"]