विधानसभा भोजपुर: बूथ संख्या 219 में ईवीएम खराब, मतदान रुका

0
239

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन महीनों से व्यवस्था में जुटा रहा लेकिन फिर भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लगभग चारो विधानसभा क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर ईवीएम खराब होने की समस्या सामने आयी है। विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के बूथ संख्या 219 पर लगभग एक घंटे से ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुक गया है।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गदनपुर आमिल में स्थित बूथ संख्या 219 पर सुबह से ही भारी तादाद में भीड़ मौजूद है। लेकिन लगभग एक घंटे पहले यहां पर ईवीएम खराब हो गयी। जिसकी उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गयी है। लोग लाइन में लगे हैं। जिन्हें लाइन में ही बैठ जाने के लिए कहा गया है। अधिकारी व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा बूथ संख्या 156 में दोनो आंखों से ब्लाइंड महिला मिथलेश पत्नी महावीर ने मतदान किया।

[adrotate banner="2"]