प्रेम प्रसंग में छपाईकर्मी ने मारी गोली

0
143

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना निवासी 28 वर्षीय अविवाहित आदेश पुत्र नरवीर पाल ने घर के अंदर प्रेम प्रसंग में हताश होकर गोली मार ली। उसे नाला मछरट्टा स्थित निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदेश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसमें हताश होकर आदेश ने घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली आदेश के कोख में उलटी तरफ लगी। परिजन उसे लेकर नाला मछरट्टा स्थित निजी नर्सिंगहोम पहुंचे। जहां उसे भर्ती किया गया। आदेश ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया। शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिल गयी है। मामला युवती से प्रेम प्रसंग का ही निकल कर सामने आया है। जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]