मतदान कर्मी और सुरक्षाकर्मी अस्पताल में भर्ती

0
158

फर्रुखाबाद: सातनपुर गल्ला मण्डी में ईवीएम वितरण का कार्यक्रम पूरे दिन चला। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट की सुरक्षा में लगा दरोगा व पोलिंग पार्टी में शामिल एक रिजर्व मतदानकर्मी की हालत गंभीर होने पर दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को मण्डी में दिन भर भीड़ भाड़ रही। रिजर्व ड्युटी में लगाये गये पीठासीन अधिकारियों और अन्य मतदान कर्मियों को भी गल्ला मण्डी में ही बुलाया गया था। मतदानकर्मी राजकुमार पुत्र मूलचन्द्र कायमगंज विधानसभा में रिजर्व ड्युटी में था। राजकुमार ने बताया कि वह सुबह 7 बजे पहुंच गया था। तब से वह वहीं खड़ा रहा। उसे यह जानकारी नहीं दी गयी कि आखिर उन्हें कहां रोकना है। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे राजकुमार अचानक जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया।

सिर फटने से खून बुरी तरह से निकल कर फर्श पर फैल गया। यह देखकर रिजर्व ड्युटी में लगे मतदानकर्मियों ने आला अधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर बाद उसके साथियों राजकुमार, अभय गौर आदि ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। राजकुमार मूल रूप से हरदोई रेलवे स्टेशन कायम गेट का निवासी है। वहीं दोपहर तीन बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट जसवंत सिंह के साथ तैनात दरोगा लाल सिंह पुत्र जगन्नाथ को अचानक उल्टी व दस्त की शिकायत होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बतायी है।

[adrotate banner="2"]