बूथों पर अव्यवस्था के शिकार हुए मतदान कर्मी

0
208

फर्रुखाबाद: चुनाव आयोग के लाख प्रयास के बाद भी कहीं न कहीं खामी रह ही गयी। इसे किसके सर मड़ा जाये यह तो प्रशासन और चुनाव आयोग ही तय करे। लेकिन जब कई बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं तो उन्हें अव्यवस्था के शिकार हो गये।

[adrotate banner="3"]

शनिवार शाम तक पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं और जब बूथों पर पहुंचीं तो कहीं टेबिल गायब थी तो कहीं बिजली, जहां अधिकारियों को सूचना मिली वहां तो तत्काल कार्यवाही हुई और जहां सूचना नहीं मिल पायी तो वहां मतदान कर्मियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।

जिला मुख्यालय के निकट फतेहगढ़ के लाल स्कूल स्थित बूथ संख्या 136 व 135 पर पोलिंग पार्टियों को लाइट की व्यवस्था ही नहीं मिली। जिससे पोलिंग पार्टियों के मतदान कर्मियों ने मोमबत्ती जलाकर काम किया। लोकतंत्र के पर्व पर की गयी अव्यवस्था से मतदान कर्मियों में आक्रोश दिखा। तृतीय मतदान अधिकारी रवीकांत ने बताया कि लाइट की व्यवस्था न होने पर उन्होंने सम्बंधित लेखपाल माहेश्वर सिंह को तकरीबन 30 बार फोन लगाया। लेकिन उन्होंने फोन पर समस्या नहीं सुनी। मीडिया के पहुंचने पर आनन फानन में लाइटिंग की व्यवस्था की गयी। जब शहरी मतदान केन्द्रों में बूथ अंधेरे में नजर आये तो ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का हाल क्या होगा।

[adrotate banner="2"]