मार्ग दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

0
203

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद हरदोई के सवाइजपुर लोनार निवासी मारूती सवार दो लोगों की मार्ग दुर्घटना में बीती रात मौत हो गयी। जबकि एक घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

सवायजपुर लोनार निवासी 45 वर्षीय श्यामा कुमार पुत्र लज्जाराम की पुत्री माधुरी का तिलक भोगांव मैनपुरी में था। जिसे सम्पन्न करके देर रात तकरीबन 2 बजकर 40 मिनट पर श्यामा कुमार व अन्य परिजनों के साथ मारुती से लौट रहे थे। तभी थाना शाहजहांपुर के अल्लागंज रघुनाथपुर के निकट गन्ना लदे ट्रक ने ब्रेक लगा दी। जिससे उसके पीछे मारुती पर सवार होकर आ रहे श्यामा कुमार, उसका पुत्र अभिषेक व हरिओम पुत्र मेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से देर रात लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां श्यामा कुमार व हरिओम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक का उपचार चल रहा है।

शनिवार को सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस के द्वारा दोनो शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। विवाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गयीं।

[adrotate banner="2"]