अपडेट: सकुशल मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां रवाना

0
233

फर्रुखाबाद: विधानसभा चुनाव में चारो विधानसभाओं में मतदान सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गयी हैं। अधिकारियो की पूरे मामले पर कड़ी नजर बनी रही|

[adrotate banner="3"]

पूर्व में ही चुनाव आयोग द्वारा चारो विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 1418 बूथों के लिए रिजर्व सहित कुल 1559 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया था ।शनिवार को गल्ला मण्डी सातनपुर में मतदान कर्मियों को ईवीएम और चुनाव सामिग्री उपलब्ध करायी गयी। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु, एसपी सुभाष सिंह बघेल, सभी प्रेक्षकों के साथ सातनपुर गल्ला मण्डी में पहुंच गये। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामिग्री के साथ विधानसभा वार रवाना किया गया। दिशा निर्देश दिये गये कि शालीनता के साथ अपने फर्ज का निर्वहन कर मतदान शकुशल सम्पन्न करायें। शाम तक मतदान कर्मियों के रवाना होने का क्रमजारी रहा|

[adrotate banner="2"]