प्रदेश को अराजकता से बचाने के लिए बीजेपी जरूरी: राजवीर सिंह

0
167

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के सातनपुर आलू मण्डी के सामने मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए एटा के सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि सपा, बसपा की अराजकता से प्रदेश को बचाने के लिए बीजेपी की सरकार जरूरी है।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि उन्होंने 28 जिलों का भ्रमण किया है, इस तरह का माहौल उन्होंने 25 साल की राजनीति में कभी नहीं देखा। बीजेपी आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। जो किसानों को 60 साल की सरकारों में नहीं मिला वह मोदी सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में किसानों को दिया है। सपा, बसपा प्रदेश को लूटने में लगे हैं। सपा सरकार में बलात्कार, लूट, हत्या की घटनायें चरम पर पहुंच गयीं। पिछले कई वर्षों से सपा, बसपा की सरकारें प्रदेश पर शासन कर रहीं हैं लेकिन थानों और तहसीलों में फरियादियों को लूटने का काम बंद नहीं हुआ। प्रदेश को सपा व बसपा की अराजकता से बचाने के लिए बीजेपी को जनता ने विकल्प के रूप में चुन लिया है।

जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें हासिल की थीं और पूर्ण बहुमत से मोदी की सरकार बनी। उसी तरह से विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 265 प्लस का नारा दिया है। लेकिन 300 सीटें बीजेपी चुनाव में लेकर आयेगी। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सभी वर्गों को बराबर की हिस्सेदारी दी जायेगी। सरकार का सीधा लाभ जनता के बैंक खातों में जायेगा। किसानों को यूरिया के लिए अब लाठियां नहीं खानी पड़तीं। प्रदेश में सरकार बनने के बाद और अच्छी स्थिति हो जायेगी।अखिलेश और राहुल गांधी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में विकास कराया तो गठबंधन की क्या जरूरत। अपने को कमजोर देखकर राहुल से गठबंधन कर लिया।इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, मोहन अग्रवाल, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, राहुल जैन, रूपेश गुप्ता विकास दुबे, जितेन्द्र वर्मा, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्धाज आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]