मतदाताओं को एक मुट्ठी में करने में लगी मनोज फैमिली

0
150

फर्रुखाबाद: विधानसभा सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज अग्रवाल व उनका परिवार मतदाताओं को एकजुट करने की पूरी तैयारी में जुटा है। गुरुवार को सघन जनसम्पर्क कर वोट मांगे।

[adrotate banner="3"]

निर्दलीय प्रत्याशी मनोज अग्रवाल, उनके बेटे देवू अग्रवाल के साथ-साथ उनकी पत्नी नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भी गुरुवार को जनसम्पर्क कर मतदाताओं को लुभाया। सुबह से ही मनोज अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले। उन्होंने पूरी ताकत चुनाव प्रचार में झोंक दी। चकला बेलन पर मतदान करने की अपील भी की।

मनोज ने जनसम्पर्क के दौरान कहा कि जनसेवा में वह जनप्रतिनिधि बनने के बाद भी इसी तन्मयता से लगेंगे। क्षेत्र का स्वर्णिम विकास होगा।

[adrotate banner="2"]