किसान यूनियन ने मनोज को दिया समर्थन

0
151

फर्रुखाबाद: सदर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को किसान यूनियन ने अपना समर्थन लिखित रूप से दे दिया है।

[adrotate banner="3"]

शहर के ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभाभवन में आयोजित भारतीय किसान यूनियन ने सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को बुलाकर उन्हें अपना समर्थन दे दिया। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने उन्हें अपने पैड पर समर्थन पत्र भी दिया है। किसान यूनियन का जोरदार स्वागत देख मनोज गदगद दिखे। जन अधिकार मंच ने पूर्व में ही मनोज को समर्थन दे दिया। रविवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाया।


सपा प्रत्यासी ने भी किया जनसंपर्क

विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह यादव और उनके पुत्र सचिन यादव ने क्षेत्र में भ्रमण कर सीएम की सभा को सफल बनाने के लिए लोगों से सम्पर्क किया और आगामी चुनाव में जनता का समर्थन भी मांगा।

[adrotate banner="2"]