विरोधियों के खेमे में नागेन्द्र की सेंधमारी

0
223

फर्रुखाबाद: बीजेपी से भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विरोधी खेमे में अपनी पहुंच बनाने के लिए सेंधमारी का प्रयास किया है। उन्होंने कई गांवों का दौरा कर समर्थन जुटाया।

[adrotate banner="3"]

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटपुरा, देवरान गढ़िया, नथुआपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर प्रत्याशी ने दरबाजे पर दस्तक दी। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में क्षेत्र का विकास शून्य पर ठहरा रहा। लेकिन अब यदि भोजपुर में कमल खिला तो विकास का पहिया तेज गति से दौड़ेगा। वहीं प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह की पत्नी करुणा सिंह भी महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जुटीं। उन्होंने दुर्गपुर, ईशेपुर, नवादा में जनसम्पर्क किया। नागेन्द्र सिंह के समर्थन में दुग्धसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राठौर ने दुग्ध उत्पादकों की टीम ने जहानगंज क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान दीपक सिंह गहरवार, प्रधान गोल्डी ठाकुर, प्रधान टीकेन्द्र सिंह, प्रधान देवेन्द्र सिंह परमार, सत्यम दुबे, मोनू चौहान आदि साथ रहे

[adrotate banner="2"]