सड़क, नाली नही तो वोट नहीं

0
193

फर्रुखाबाद: (नबावगंज) क्षेत्र के अस्पताल रोड चैराहा के निकट सड़क निर्माण न होने से खफा ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का बोर्ड टांग दिया।

[adrotate banner="3"]

अस्पताल रोड चैराहे से बाबू सिंह डिग्री कालेज की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण सरकार द्वारा नहीं कराया गया। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती सपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के बावजूद भी सड़क निर्माण नहीं हुआ। वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत तक नहीं करायी गयी। ग्रामीणों का कहना है कि बीते महीने सड़क निर्माण के लिए गिट्टी डाली गयी थी। लेकिन निर्माण नहीं हो सका। जिससे निकलने वालों को खासी मसक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीण गुड्डू, कुलदीप, डा0 रामनाथ आदि ने सड़क की दुर्दशा से परेशान होकर चुनाव का बहिष्कार लिखकर बैनर लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय ही जनप्रतिनिधि नजर आते हैं, जिसके बाद क्षेत्र के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

[adrotate banner="2"]