छत गिरने से पति की दर्दनाक मौत, पत्नी जख्मी

0
151

फर्रुखाबाद: (कायमगंज)कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला सधवाड़ा निवासी 20 वर्षीय अनिल उर्फ अन्नू पुत्र राकेश उर्फ लालू प्रजापति की छत गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी साधना गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। साधना को उपचार हेतु भर्ती किया गया। जबकि अनिल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]

अनिल अपनी पत्नी साधना के साथ पुराने मकान के कमरे में सो रहा था। तभी अचानक मंगलवार तड़के दीवार व छत भरभराकर गिर गयी। जिससे अन्नू व उसकी पत्नी साधना बुरी तरह जख्मी हो गये। शोर शराबा सुनकर अनिल के पड़ोसी मौके पर एकत्रित हो गये। दोनो को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि साधना का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना होने पर कोतवाली प्रभारी दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर आ गये। कई राजनीतिक चेहरे भी मौके पर नजर आये। पुलिस ने अनिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]