फर्रुखाबाद: (कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आयशा नगर कुवंरपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
[adrotate banner="3"]
पड़ोसी जनपद काशीराम नगर के गंजडुडवारा निवासी 18 वर्षीय सूरज पुत्र अर्जेन्द्र सिंह अपने मामा ग्रीशचन्द्र निवासी कायमगंज रायपुर के यहां आये थे। वह ममेरे भाई बृजेश के साथ अलीगंज गया हुआ था। वहां से दोनो रायपुर लौट रहे थे। बाइक को बृजेश चला रहा था। बीती रात लगभग 10 बजे जैसे ही वह वह आयशा नगर कुंवरपुर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उसके टक्कर मार दी।
घटना के बाद दोनो मौके पर पड़े रहे। काफी देर बाद ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस पर फोन करके उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
[adrotate banner="2"]


