57 अवैध कारतूसों सहित फैक्ट्री संचालक गिरफ्तार

0
164

फर्रुखाबाद: पुलिस ने चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए अवैध कारतूसों की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से 57 अवैध कारतूस बरामद हुए।

[adrotate banner="3"]

स्वाट टीम ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम लगुनावरी निवासी मनोज कुमार राजपूत पुत्र गंगा सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके पास से 315 बोर के 57 अवैध कारतूस व कारतूस फैक्ट्री बरामद हुई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

[adrotate banner="2"]